अनेक शब्दों के लिए एक शब्द या वाक्यांश के लिए एक शब्द
अनेक शब्दों के लिए एक शब्द या वाक्यांश के लिए एक शब्द - vakyansh ke liye ek shabd
वाक्यांश के लिए एक शब्द-vakyansh ke liye ek shabd 
हिंदी भाषा में कई बार ढेर सारे शब्द लिखने के बजाय एक ही शब्द लिखकर वाक्य के अर्थ को पूर्ण कर दिया जाता है; जैसे- 
ईश्वर कण-कण में है।                                अर्थात- ईशवर सर्वव्यापी है। 
रोहन का आचरण सबके प्रति अच्छा है।      अर्थात- रोहन सदाचारी है। 
कुछ अन्य उदाहरण निम्नलिखित हैं- 
             अनेक शब्द                                                                                  एक शब्द 
- जिसकी कोई कीमत न हो अमूल्य
 - जिसे जीता न जा सके अजेय
 - जो पहले पढ़ा न गया हो अपठित
 - जो क्षमा के योग्य न हो अक्ष्म्य
 - जो बिना वेतन के काम करे अवैतनिक
 - जिसका इलाज न किया जा सके असाध्य या लाईलाज
 - जो आँखों के समाने हो प्रत्यक्ष
 - जिसके आने की तिथि निश्चित न हो अतिथि
 - जिसके माता-पिता न हो अनाथ
 - जिसके समान कोई दूसरा न हो अद्वितीय
 - जो विभाजित न किया जा सके अविभाज्य
 - जो काम नियम के विरुद्ध हो अवैध
 - जिसकी कोई सहायता न करे असहाय
 - जिसको मिटाया न जा सके अमिट
 - जिस पर विश्वास न किया जा सके अविश्वसनीय
 - जो काम करने की सामर्थ्य न रखता हो असमर्थ
 - दस वर्षों का समूह दशक
 - सौ वर्षों का समूह शताब्ती
 - घुटनो तक बाहें हो जिसकी आजानुबाहु (शुभाषचंद्र बोस)
 - लम्बा है उदर (पेट) जिसका लम्बोदर( गणेश)
 - प्रत्येक सप्ताह में होने वाला साप्ताहिक
 - प्रत्येक महीने होने वाला मासिक
 - प्रत्येक दिन होने वाला दैनिक
 - प्रत्येक वर्ष होने वाला वार्षिक
 - ऊपर से नीचे उतरना अवरोहण
 - विदेशों से माल मंगाना आयात
 - विदेशों में माल भेजना निर्यात
 - नष्ट होने वाला नस्वर
 - दूर की सोचने वाला दूरदर्शी
 - जो इस लोक से परे की बात हो अलौकिक
 - जिसका आचरण अच्छा हो सदाचारी
 - कम व्यय करने वाला मितव्ययी
 - फिजूल खर्च करने वाला अपव्ययी
 - आकाश को चूमने वाला गगनचुम्बी
 - जिसकी पत्नी न हो (विवाह के उपरांत) विधुर
 - जिसका पति न हो (विवाह के उपरांत) विधवा
 - नीला हो कंठ जिसका नीलकंठ(शिव)
 
Good one,my wife will refer this to teach student as she is a hindi teacher
जवाब देंहटाएं